ayodhya boltee hai
- 9 Posts
- 27 Comments
तीन वर्षों बाद राम भरासे सरयू का जल पीने लायक हो गया है। पर यह राम की इच्छा से
गत तीन वर्षों से सरयू जल का पीएच सर्वाधिक 8-5 मानक से उपर जाकर नौ व साढे नौ तक पहुंचकर पीने योग्य नहीं रह गया था। यह केन्द्रीय जल आयोग की रिपोर्ट कहती है। राहत की बात है कि सरयू जल पीने योग्य हो गया। प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में भक्त सरयू जल का पान करते हैं अर्थात पीते है। हजारों संत सरयू जल से ही आजीवन भोजन भी बनाते है। सरयू मोक्षदायिनी के साथ जीवनदायिनी भी जो ठहरी। मानस में लिखा भी है दरस परस मज्जन अरु पाना अर्थात सरयू का दर्शन, र्स्पश उसका पान व स्नान जन्म जन्मान्तर के पापों से मुक्त कर लोक’परलोक दोनों सुधार देता है।
सरकार क्या सरयू को भी गंगा की मार्ग पर ले जाना चाहती है। ऐसी मंशा नही है तो सरयू प्रदूषण की रोकथाम के उपाय आखिर कब आरंभ होंगे।
Read Comments